HomeBreaking NewsUk Breaking : इंसानों से बदला लेने पर आमादा मादा गुलदार,...

Uk Breaking : इंसानों से बदला लेने पर आमादा मादा गुलदार, आधे दर्जन घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रामनगर

रामनगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत एक चौंकाने वाली घटना में मादा गुलदार ने आधे दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है, वहीं गुलदार की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार द्वारा गुलदार शावक को टक्कर मारे जाने के बाद वह आक्रमक हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपुर के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज के निजामगढ़ गांव में एक आक्रमक मादा गुलदार के हमले से लोग खौफजदा हैं। बताया जा रहा है कि गत देर रात्रि गुलदार ने 06 लोगों पर हमला कर दिया, जिनमें से एक गम्भीर रूप से घायल है।

corona bulletin : राज्य में 12 नए केस, 349 एक्टिव केस

घटनाक्रम के अनुसार गत दिवस जब मादा गुलदार अपने दो बच्चों के साथ सड़क पार कर रही थी तभी एक तेज रफ्तार बाइक उसके शावक से टकरा गई, जिसमें शावक घायल हो गया। जिसके बाद से यह मादा गुलदार बेहद आक्रमक हो गयी। बाइक सवार तो मौके से भाग निकला, लेकिन तब से इस गुलदार के व्यवहार में एक अजीब परिवर्तन देखा जा रहा है। अब यह गुलदार हर इंसान पर हमला कर बदला लेने को आतुर है।

उत्तराखंड : 24 घंटे भी नहीं टिक पाए मुख्यमंत्री के सलाहकार पीयूष अग्रवाल, सरकार ने आदेश लिया वापस

बताया जा रहा है कि मादा गुलदार बीते देर रात एक के बाद एक बाइक सवारों पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर व​न विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन यह मादा गुलदार अपने शावकों के साथ कहीं लुप्त हो गई है। गुलदार ने स्थानीय निवासी बृजेंद्र सिंह व कई अन्य लोगों पर भी हमला किया है। जिसमें बृजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। वन महकमे के अधिकारियों का कहना है कि यहां जल्द ही पिंजड़ा लगा गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जायेगा। अकसर वन्य जीव अपने बच्चों पर हमला होने पर आक्रमक हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस मादा गुलदार के साथ हुआ है।

दुख:द: उत्तराखंड के मनदीप सिंह नेगी देश की रक्षा करते हुए शहीद

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments