HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: भागीरथी नाले में मिला कन्या भ्रूण, फिर मां की ममता शर्मसार

बागेश्वर: भागीरथी नाले में मिला कन्या भ्रूण, फिर मां की ममता शर्मसार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पड़ताल शुरु

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत भागीरथी नाले में एक भ्रूण मिला। जो कन्या भ्रूण बताया जा रहा है। इससे एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई है। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसका पोस्टमार्टम होगा।

सरकार बेटियों को बचाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए कड़ा कानून बना है। गर्भ में पल रहे शिशु के लिंग जांच करने पर सख्त कानून तक बना है, लेकिन इसके बावजूद उक्त कन्या भ्रूण मिलने से यह जाहिर हो रहा है कि कन्या भ्रूण हत्या पूरी तरह नहीं रुकी है। गुरुवार को जिला मुख्यालय के भागीरथी गधेरे में एक नौ महीने की कन्या का भ्रूण मिला। इसकी सूचना लेागों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल में ले गई। यहां इसका पोस्टमार्टम किया गया। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि भ्रूण किसका है, इस बात की जांच की जा रही है। दोषी का पता चलने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments