HomeAccidentभवाली ब्रेकिंग : पांव फिसलने से खाई में जा गिरा व्यक्ति, दर्दनाक...

भवाली ब्रेकिंग : पांव फिसलने से खाई में जा गिरा व्यक्ति, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

✒️ रात भर शव खाई में ही पड़ा रहा

भवाली/नैनीताल। भवाली नगर क्षेत्र में पांव फिसलने से एक व्यक्ति खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने घटना के अगले रोज शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किशन उम्र 48 साल पुत्र स्व. सोहन लाल गत शाम अपने घोड़ाखाल मार्ग से होते हुए अपने निवास को जा रहा था। इस बीच जीजीआईसी के निकट अचानक वह सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

आज शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने एक शव खाई में पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थानीय नागरिकों की मदद से शव की शिनाख्त की। पुलिस द्वारा सूचित करने के बाद ग्राम प्रधान गणेश जोशी व मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि पैर फिसलने के बाद यह व्यक्ति खाई में जा गिरा होगा। जिसके बाद रात भर खार्ई में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

उत्तराखंड बोर्ड में अब 80 नंबर की परीक्षा, बदला प्रश्नपत्रों का पैटर्न
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments