HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : स्कूल जा रही छात्रा पर झपटा तेंदुआ, पिता ने ऐसे...

अल्मोड़ा : स्कूल जा रही छात्रा पर झपटा तेंदुआ, पिता ने ऐसे बचाई जान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्ट, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुलदार (तेंदुए) के आतंक से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। ताजा घटना धौलादेवी ब्लॉक के काफली गांव से सामने आई है, जहां स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा पर घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर दिया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

घटनाक्रम के अनुसार, काफली निवासी मदन सिंह की 16 वर्षीय पुत्री ममता बिष्ट गत दिवस रोज की तरह स्कूल जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे एक गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया और वह बच्ची के एकदम करीब पहुंच गया था।

संयोगवश, ठीक उसी समय ममता के पिता मदन सिंह पास के क्षेत्र से दूध देकर घर को लौट रहे थे। अपनी बेटी पर गुलदार का हमला होते देख मदन सिंह ने तत्काल जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। पिता के शोर मचाने और सक्रियता के कारण गुलदार घबरा गया और जंगल की ओर भाग गया। यदि पिता समय पर नहीं पहुंचते तो कोई भी भयानक हादसा हो सकता था।

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में गहरी दहशत फैल गई है। मदन सिंह और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार ने आतंक मचा रखा है। यह हिंसक जानवर पहले भी कई पालतू मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। गुलदार की बढ़ती आवाजाही से अब इंसानों को भी सीधा खतरा उत्पन्न हो गया है।

डीएम से कार्रवाई की मांग

मदन सिंह ने इस गंभीर खतरे से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने डीएम से इस संबंध में वन विभाग को तत्काल दिशा-निर्देश जारी करने और क्षेत्र में गुलदार के आतंक पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों ने मांग की है कि वन विभाग जल्द से जल्द क्षेत्र में गश्त बढ़ाए और गुलदार को पकड़ने की व्यवस्था करे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments