HomeUttarakhandAlmoraशराब के नशे में मिला चालक, पिकप सीज, डीएल होगा निरस्त

शराब के नशे में मिला चालक, पिकप सीज, डीएल होगा निरस्त

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर 31 के जश्न व नव वर्ष के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान हुड़दंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने अथवा यातायात नियमों का किसी भी प्रकार उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग के दौरान शराब के नशे में पाए जाने पर एक पिकप चालक फारुख पुत्र मकसूद पर कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आगामी थर्टी फर्स्ट व नववर्ष आगमन के दृष्टिगत लगातार चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

गत दिवस भतरौजखान पुलिस के चौकी भिकियासैंण के अपर उपनिरीक्षक विजय सिंह रावत द्वारा चौकी भिकियासैंण तिराहे के पास चेकिंग की गई। इस दौरान वाहन संख्या- UP 21DT 4923 का चालक फारुख पुत्र मकसूद निवासी गदरपुर उधमसिंह नगर शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया।

जिस कारण उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन पिकप को सीज करते हुए चालक के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। पुलिस के अनुसार यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments