HomeBreaking Newsहल्द्वानी न्यूज : गौलापार के किसान सिंचाई से ​वंचित, विधायक—सिंचाई विभाग के...

हल्द्वानी न्यूज : गौलापार के किसान सिंचाई से ​वंचित, विधायक—सिंचाई विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा, पुतला दहन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

तीन दिन से लगातार हो रही बारिश के बीच धान की खेती के लिए पानी देने के बजाय सारा पानी गौला में पानी छोड़े जाने से काश्तकार खासे परेशान हैं। गौलापार के अंतिम छोर पर रहने वाले किसान, जो सिर्फ नहर के पानी पर ही निर्भर हैं उन्हें इससे बहुत दिक्कत पेश आ रही हैं। जिसको लेकर आज किसानों ने कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में स्थानीय विधायक व सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पु​तला फूंका।

प्रदर्शन के मौके पर सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता हरेंद्र क्वीरा ने कहा कि भाजपा सरकार, स्थानीय विधायक नवीन चंद दुमका व सिंचाई विभाग खंड हल्द्वानी गौलापार के अंतिम छोर पर रहने वाले काश्तकारों की समस्याओं के प्रति आंख बंद करके बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि विगत 3 दिनों से भारी बरसात होने की वजह से दानी बंगर एवं शेला भावर गौलापार के किसानों को नहरों में धान की खेती के लिए पानी नहीं दिया जा रहा है। सारा का सारा पानी गौला में छोड़ दिया जा रहा है, जबकि गौलापार अंतिम छोर के किसानों के यहां नहरों के पानी से धान के किसान सिंचाई खेतों में करते हैं।

आज गौलापार की लहरों को पानी से वंचित कर सुखा दिया गया है। ऊपर से बिजली लगातार जा रही है तथा पूरे गौलापार क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या है, नलकूप ठप हैं, किसान परेशान हैं तथा इस समय यदि धान के खेतों में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया गया तो धान की खेती खत्म हो जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा यदि नहरों में पानी सिंचाई हेतु नहीं छोड़ा गया तो उग्र आंदोलन को उग्र रूप दिया जायेगा।

इस मौके पर वक्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि जिस विधायक को जनता ने 47 हजार वोटों से जिताया वह गौलापार की अनदेखी कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा, मनोज पोडियाल, हेमंत बगडवाल, एससी इंद्रपाल आर्य, अर्जुन सिंह बिष्ट, भगवान सिंह संभल, हरीश चंद्र बेलवाल, तपिश बड़ौला, प्रदीप पौडियाल आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments