HomeAgricultureरुद्रपुर ब्रेकिंग : किसानों ने मोदी मैदान का नाम बदल कर किया...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : किसानों ने मोदी मैदान का नाम बदल कर किया किसान मैदान, हजारों की भीड़, टिकैत भी पहुंचे, नेट सेवा ठप

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। रुद्रपुर के मोदी मैदान का नाम किसानों ने बदल कर किसान मैदान कर दिया है। अब से कुछ देर पहले यहां किसानों की महापंचायत शुरू हुई। दावा किया जा रहा है कि मैदान में अब तक चालीस हजार से ज्यादा किसान जुटे हैं। तराई भाबर के अलावा पहाड़ों से भी किसान बड़ी संख्या में रुद्रपुर पहुंचे है।किसान नेता राकेश टिकैत भी रुद्रपुर पहुंच गए हैं।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें


गौरतलब है कि अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी के नाम पर किए जाने का जवाब किसानों ने रुद्रपुर से दिया है। उन्होंने यहां के सबसे बड़े मैदान का नाम मोदी मैदान से बदल कर किसान मैदान कर दिया है। किसानों ने अब तक महापंचायत में यहां जितने भी भाषण दिए है ही किसान नेता इस मैदान को किसान मैदान कहकर ही पुकारा है। भाजपा के लिए इसे करारा वार माना जा रहा है।

हरिद्वार अपडेट: देवर —भाभी के थे जंगल में पेड़ से लटके मिले शव, प्रेम प्रकरण के चलते हरियाणा के रेवाड़ी से भागे थे कुछ दिन पहले

रुद्रपुर में आज किसान महापंचायत शुरू होने से पहले ही नेट सेवा ठप हो गई। अभी यह पता नहीं चला है कि यह तकनीकी गड़बड़ी से हुआ है या प्रशासन ने नेट बंद करवाए हैं। फिलहाल किसान मैदान का बड़ा हिस्सा किसानों से भर गया है। रुद्रपुर बाजार में भी अभी किसानों के समूह किसान मैदान की ओर जाते दिख रहे हैं।
हल्द्वानी : बाइक पर रैकी, सिटी हौंडा से लूट


इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत भी कई अन्य किसान नेताओं के साथ रुद्रपुर पहुंच गए हैं। वे भी यहां किसानों की महापंचायत मं शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने बाजपुर में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कोई भी आ सकता है लेकिन वह यदि राजनैतिक पार्टी से है तो उसे पद, वेतन और पेंशन त्यागनी होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments