HomeUttarakhandUdham Singh Nagarपंतनगर : हयात नगर में कृषक प्रशिक्षण व पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पंतनगर : हयात नगर में कृषक प्रशिक्षण व पशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पंतनगर। विश्वविद्यालय में केन्द्रीय गोवंष अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा वित्त पोषित ‘अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना-फ्रिजवाल’ के अन्तर्गत ग्राम खमरिया, हयात नगर में कृषक प्रषिक्षण एवं पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन निदेशक शोध, डा. अजीत सिंह नैन ने किया। डा. नैन ने सभी गोपालकों एवं परियोजना के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया और पशु प्रबन्धन के मुख्य बिन्दुओं की जानकारी दी।

परियोजना अधिकारी, डा. चन्द्र भान सिंह ने परियोजना के उद्देश्यों के बारे में बताया तथा पशु पालकों को मिलने वाले लाभों की जानकारी भी दी। विभागाध्यक्ष, पशु प्रजनन, डा. चन्द्र वीर सिंह, उप-परियोजना अधिकारी, प्राध्यापक पशु प्रजनन, डा. शिव प्रसाद, डा. आर.एस. बरवाल, डा. संजय चैधरी एवं पूर्व प्राध्यापक पशु पोषण, डा. एस.एस. चैहान ने पशु पालकों को सम्बोधित करते हुए पशु पालन के सभी तकनीकी आयामों को अपनाकर उन्नत पशु पालन करने के लिए पशु पालकों का आह्वान किया। शिविर का संचालन परियोजना अधिकारी, डा. चन्द्र भान सिंह एवं धन्यवाद प्रस्ताव उप परियोजना अधिकारी डा. संजय चैधरी द्वारा किया गया। पशुओं का स्वास्थ्य निरीक्षण एवं उपचार पशु वैज्ञानिक, डा. शिव प्रसाद एवं डा. संजय चैधरी ने किया। शिविर में कुल 60 पशु पालकों ने प्रतिभाग किया तथा 24 गोपशु का स्वास्थ्य निरीक्षण कर उपचार दिया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments