HomeBreaking Newsसब्जी तोड़ने से मना करने पर खेत मालिक पर लाठी—डंडों से हमला

सब्जी तोड़ने से मना करने पर खेत मालिक पर लाठी—डंडों से हमला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

सितारगंज। यहां क्षेत्र के नकुलिया गांव के एक व्यक्ति को अपने ही खेत से सब्जी तोड़ने के लिए पास के गांव के दबंग लोगो को मना करना महंगा पड़ गया। दबंगों ने खेत मालिक पर लाठी—डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सितारगंज क्षेत्र के नकुलिया गांव निवासी बारीक अहमद ने सितारगंज कोतवाली में शिकायत पत्र सौंप कर दबंगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। अचानक पास ही के गांव के लोग उसके खेत में लगी सब्जी बिना अनुमति के तोड़ने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह सभी मारपीट पर उतारू हो गए। जिससे उसका भाई सगीर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज लाया गया। जहां सगीर अहमद की हालत गंभीर देखकर उसे डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले की शिकायत सितारगंज कोतवाली में कर दी गई है। वहीं सितारगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments