HomeBreaking Newsफेमस टीवी एक्ट्रेस पल्लवी की मौत, घर पर लटकी मिली लाश, आत्महत्या...

फेमस टीवी एक्ट्रेस पल्लवी की मौत, घर पर लटकी मिली लाश, आत्महत्या का अंदेशा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

सुप्रसिद्ध टीवी सीरियल कलाकार पल्लवी डे (Pallavi Dey) की रहस्यमय हालातों में मौत हो गई है। उनका शव उनके ही घर के भीतर फंदे में लटका मिला है। वह मात्र 20 साल की थीं। पल्लवी बंगाली टीवी की एक बेहद फेमस एक्ट्रेस रही हैं। उनकी मौत से उनके चाहने वालों में शोक की लहर फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता में बंगाली टीवी कलाकार पल्लवी डे का फंदे से झूलता शव उनके घर से मिला है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या है। मामले की जांच चल रही है। रविवार सुबह पल्लवी डे की लाश उनके घर से मिलने के बाद सनसनी फैल गई। उनका शव पंखे से लटका मिला है। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर​ि दया।

पल्लवी का बंगाली टीवी जगत में बड़ा नाम रहा है। टीवी शो ‘मोन माने ना’ में उन्होंने लीड रोल किया है। टीवी सीरियल ‘Resham Jhanpi’ में काम करने के बाद से ही वह फेमस हो गई थीं। टेलीविजन धारावाहिक ‘रेशम झांपी’ में उनकी भावपूर्ण भूमिका की हर तरह सराहना हो रही थी। उनके बंगाल में लाखों चाहने वाले हैं। कोलकाता के गरफा स्थित उनके फ्लैट में उनकी लाश पंखे से झूलती मिली है। पुलिस का कहना है ​कि आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments