HomeUttarakhandDehradunउत्तराखंड पहुंचे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा, बोले, देवभूमि से प्रेम है

उत्तराखंड पहुंचे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा, बोले, देवभूमि से प्रेम है

ADVERTISEMENTS

देहरादून| बुधवार को उत्तराखंड पहुंचे प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंदा ने Uttarakhand Film Development Council के सीईओ एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से कार्यालय में भेंट की।

गोविंदा अपनी नई फिल्म की शूटिंग लोकेशन के सिलसिले में आज-कल देहरादून आए हुए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड से प्रेम है और यहां की आध्यात्मिक सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता फिल्म निर्माताओं के लिए वरदान की तरह है। उन्होंने बताया कि वह मई-जून से अपनी नई फिल्म उत्तराखण्ड में शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी फिल्म नीति के माध्यम से राज्य में फिल्म निर्माण के लिए अच्छा माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। नई नीति में दी जाने वाली सुविधाओं एवं सब्सिडी को और अधिक तार्किक एवं सुगम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई फिल्म नीति में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भी सम्मिलित किया जा रहा है। तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उद्देश्य है कि उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण एक उद्योग की तरह से जड़ें जमाये जिससे यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध हों।

उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि परिषद द्वारा उत्तराखण्ड की लोकेशन डायरेक्टरी बनायी जा रही है और कलाकारों तथा फिल्म से जुड़े अन्य मानव संसाधन की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

उत्तराखंड के इस जिले में Jio 5G लांच, मुख्यमंत्री धामी ने दी जानकारी

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments