HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: गागरीगोल निवासी प्रसिद्ध महिला पुजारी कांति देवी खुल्बे का आकस्मिक...

Bageshwar News: गागरीगोल निवासी प्रसिद्ध महिला पुजारी कांति देवी खुल्बे का आकस्मिक निधन, उनके तमाम भक्तों में शोक की लहर फैली

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले गागरीगोल निवासी प्रसिद्ध पुजारी कांति देवी खुल्बे का आकस्मिक निधन हो गया है। जिनका गुरुवार को दिव्येश्वर स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्व. कांति देवी खुल्बे अपने पीछे—पीछे दो बेटे दो बेटियों एवं पति को रोता बिलखता छोड़ गई है। उनके निधन पर नेताओं समेत कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

गरुड़ विकासखण्ड के ग्राम कोटाखेत (मन्युड़ा) निवासी कांति देवी खुल्बे का आकस्मिक निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी। क्षेत्र में पुजारी (माताजी) के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती खुल्बे के प्रति क्षेत्र के लोगों की अगाध आस्था थी। माना जा रहा है कि सैकड़ों लोग उनके आशीर्वाद से ठीक होकर अपना सुकूनभरा जीवन यापन कर रहे हैं। उनके निधन पर विधायक चन्दन राम दास, बलवन्त सिंह भौर्याल, पूर्व ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, दीपा आर्या, विक्रम सिंह शाही, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार,जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव उपजिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा,व्यापार संघ अध्यक्ष बबलू नेगी,नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दीपक पाठक, आदि ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Big Breaking: बागेश्वर तहसील के चिंडंग गधेरे में लैंड स्लाइड, दो वाहनों के दबने की आशंका, भारी मलबे से पटा मोटरमार्ग, एनडीआरएफ टीम रवाना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments