HomeBreaking Newsशिमला ब्रेकिंग : नहीं रहे हिमाचल में हैंडपंपो वाले मंत्री के नाम...

शिमला ब्रेकिंग : नहीं रहे हिमाचल में हैंडपंपो वाले मंत्री के नाम से विख्यात कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

शिमला। कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा के कांग्रेस विधायक सुजानसिंह पठानिया का निधन हो गया है। वे 78 वर्ष के थे। हिमाचल प्रदेश में उन्हें हैंडपंपों वाले मंत्री के नाम से पहचाना जाता था। पठानिया का गुरुवार देर रात निधन हो गया। सुजान सिंह पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। वे कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त थे। उसके शरीर में ऑल्टी डिजीज हो गईं थी। सुजान सिंह का चंडीगढ़ और लुधियाना से इलाज चल रहा था। सुजान सिंह पठानिया प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी थे।
जोशीमठ ब्रेकिंग : खतरा बनी नयी झील के राज जुटाने को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 8 सदस्यीय टीम पैदल ही पहाड़ की चोटी को रवाना
वीरभद्र सरकार में वह दो बार मंत्री पद पर भी रहे हैं। 2019 के पूर्व कांग्रेस सरकार में वह ऊर्जा मंत्री थे। इसके बाद वे बिस्तर पर आ गए थे। वे बिल्कुल भी घर में बाहर भी नहीं निकल पाते थे। बावजूद इसके हलके की जनता ने उन्हें विधायक बनाया। फतेहपुर के विकास के सुजान सिंह पठानिया का बेहद अहम योगदान रहा है।
सुजान सिंह का जन्म 22 सितंबर 1943 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुआ था। वह 7 बार विधानसभा चुनाव जीतकर सदन पहुंचे थे। वह स्नातक थे और NAFRC (देहरादून) से वानिकी में प्रशिक्षित थे।
पठानिया ने अपनी जिंदगी में 11 बार विधानसभा चुनाव लड़ा। 7 बार जीते, 4 बार हार हुई थी। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर वह 7वीं बार विधायक बने थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments