HomeUttarakhandDehradun'परिवार पहचान पत्र उत्तराखंड' योजना जल्द होगी शुरू, CS ने दिए निर्देश

‘परिवार पहचान पत्र उत्तराखंड’ योजना जल्द होगी शुरू, CS ने दिए निर्देश

देहरादून| मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में ‘परिवार पहचान पत्र उत्तराखंड’ योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को परिवार पहचान पत्र योजना के क्रियान्वयन पर शीघ्र से शीघ्र कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग आपसी सहयोग से सभी प्रकार का डाटा संग्रहित कर लें व किस-किस विभाग से कौन सा डाटा चाहिए इस हेतु अगले 2, 3 दिन में इसका फॉर्मेट तैयार कर सभी विभागों से मांग लिया जाए।

मुख्य सचिव ने विभागीय डाटा उपलब्ध कराए जाने के लिए विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रत्येक स्तर पर टाइम लाइन निर्धारित करने एवं सर्वे से पहले फॉर्मेट तैयार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, अपर सचिव नियोजन रोहित मीणा, प्रमुख सचिव एल. फैनाई, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, नितेश झा, वी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, रविनाथ रमन एवं डॉ. आर. राजेश कुमार सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

बेहद दुःखद : खुद को जिंदा साबित करने से पहले ही अदालत की चौखट में तोड़ा दम

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments