HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड में स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, अब नया आदेश...

उत्तराखंड में स्कूलों की छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल, अब नया आदेश जारी

देहरादून| उत्तराखंड में सभी स्कूलों में 15 जनवरी 2023 तक अवकाश (छुट्टी) घोषित किया गया है। बावजूद इसके कुछ शरारती तत्वों द्वारा पूर्व में जारी आदेश में छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल हुए आदेश में बताया गया है कि, अत्यधिक ठण्ड/कोहरे के कारण प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त/पब्लिक स्कूलों को दिनांक 25 जनवरी 2023 तक बंद रखने का निणर्य लिया गया है। फलस्वरूप समस्त विद्यालयों में दिनांक 25 जनवरी 2023 तक अवकाश रहेगा।

वायरल हुए फर्जी आदेश पर उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया और वायरल हुए आदेश का खंडन करते हुए एक नया आदेश जारी किया है। साथ ही शिक्षा विभाग ने साफ तौर पर कहा है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, इस तरह की फर्जी खबर चलाने वालों पर कानूनी कार्यवाई भी की जा सकती हैं। आगे पढ़े…

फर्जी आदेश

शिक्षा विभाग द्वारा आज 11 जनवरी को जारी हुए नए आदेश में कहा गया है कि, महानिदेशालय के आदेश संख्या: 343/2022-23 09 जनवरी 2023 द्वारा अत्यधिक ठण्ड/कोहरे के कारण प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय सहायता प्राप्त/पब्लिक स्कूलों को दिनांक 15 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित किया गया है। किन्तु किसी शरारती तत्व द्वारा महानिदेशालय के उक्त आदेश के साथ छेड़छाड़ कर दिनांक 15 जनवरी 2023 के स्थान पर 25 जनवरी 2023 किया गया हैं, जो पूर्णत: फर्जी है। अतः महानिदेशालय के उक्त आदेशानुसार विद्यालयों में 15 जनवरी 2023 तक ही अवकाश रहेगा। फलस्वरूप 16 जनवरी 2023 से विद्यालय विधिवत संचालित होंगे।

नोट- 16 जनवरी 2023 से प्रदेश के सभी विद्यालय विधिवत संचालित होंगे। स्कूलों में 25 जनवरी 2023 तक की छुट्टी का आदेश फर्जी हैं। ऐसे किसी भी आदेश को वायरल न करें अन्यथा आप पर नियमानुसार कानूनी कार्यवाई हो सकती हैं।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी नया आदेश

उत्तराखंड के इस जिले में Jio 5G लांच, मुख्यमंत्री धामी ने दी जानकारी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments