HomeUttarakhandAlmoraविस जागेश्वर : कुंजवाल के नेतृत्व में जताई आस्था, ग्रामीणों ने ली...

विस जागेश्वर : कुंजवाल के नेतृत्व में जताई आस्था, ग्रामीणों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने आज भी गांव—गांव में कार्यकर्ताओं सहित व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने उनके नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

जन संपर्क अभियान के दौरान कुंजवाल आज रविवार को धौलादेवी ब्लॉक के पालड़ी, तोली, जिगोली, फल्टिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जन को अवगत कराया। जगह—जगह उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान विभिन्न ग्रामों में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

दशौला बडियार में सुरेश राम, धनी राम, कैलाश राम, भूपाल राम, शंकर राम, जगदीश राम, शेखर सिंह बिष्ट, दिनेश राम, सुंदर राम, प्रकाश राम, मोहन नगरकोटी, प्रहलाद नगरकोटी, आनंद सिंह भाकुनी, राजू पांडे, गोविंद पांडे आदि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हुए।

जन संपर्क में उनके साथ दीवान सिंह भैसोड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लमगड़ा महेंद्र मेर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद प्रसाद, रमेश कांडपाल, न्यायल पंचायत सदस्य संजय सिजवाली, गणेश बिष्ट, गिरधर रौतेला, प्रकाश चौहान, रूप सिंह गैड़ा, शंकर सिंह गैड़ा, कमल बिष्ट, परमानंद पांडे, रमेश राम कोहली, अंकुर कांडपाल, नारायण सिंह भाकुनी, जगदीश पांडे आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments