HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : फेसबुक लवर ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, ...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : फेसबुक लवर ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

यहां फेसबुक पर युवती से दोस्ती के बाद उसके नग्न वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने और दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया है।

युवती के साथ दुष्कर्म का यह मामला मसूरी का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर निवासी 23 साल के हरप्रीत सिंह ने थाना कैंपटी क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली लड़की से फेसबुक के जरिये दोस्ती की। जिसके बाद उसने उसे प्रेम जाल में भी फंसा लिया। लड़की से उसकी वीडियो चैट भी होने लगी। इस दौरान आरोपी ने उसके कई न्यूड वीडियो बना लिये। आरोप है कि यह वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने की धमकी देकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया। इतना कुछ होने पर भी इस युवक ने लड़की के वीडियो सोशल मीडिया में भी अपलोड कर दिये।

तंग आकर लड़की ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल राजन सिंह ने बताया कि तहरीर में लड़की ने बताया है कि उसने आरोपी से कई बार वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। युवती की तहरीर के आधार पर थाना कैंपटी इंचार्ज नवीन जुराल ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 504, 506, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments