HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड : महिला डॉक्टर को आया फोन, "रंगदारी दो, नहीं तो जान...

उत्तराखंड : महिला डॉक्टर को आया फोन, “रंगदारी दो, नहीं तो जान से मार डालेंगे”

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार

यहां एक महिला डॉक्टर से रंगदारी मांगे जाने का प्रकरण सामने आया है। आरोप है कि फोनकर्ता उसे बार—बार कॉल कर परेशान कर रहा है और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने धमकी दे रहा है। इस मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह सनसनीखेज मामला हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां फ्रेंडस कालोनी में रहने वाली डॉ. पूजा जैन Ganga Mata Charitable Eye Hospital में तथा उनके पति डॉ. गौरव जैन एम्स ऋषिकेश में काम करते हैं। महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि गत 28 अप्रैल की शाम को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। फोनकर्ता ने उन्हें रंगदारी अदा करने को कहा। यह भी कहा कि अगर वह पुलिस के पास गई तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।

महिला चिकित्सक ने बताया कि इस घटना के बाद से वह बहुत ज्यादा डर गई और उन्होंने दोबारा उस व्यक्ति का फोन नहीं उठाय, लेकिन वह बार—बार उन्हें कॉल करता जा रहा है। जिससे उन्हें अब अपनी जान का खतरा बना हुआ है। इधर इस मामले में कोतवाल प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिरों को एक्टिव कर दिया है, जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments