HomeUttarakhandAlmoraप्रतिष्ठित रिसोर्ट में पाया गया एक्सपायरी पापड़, लैब में हुआ नमूना फेल,...

प्रतिष्ठित रिसोर्ट में पाया गया एक्सपायरी पापड़, लैब में हुआ नमूना फेल, होगी कार्रवाई

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई अल्मोड़ा

यहां एक रिसोर्ट में पाया गया एक्सपायरी डेट वाला पापड़ खाद्य सुरक्षा मानकों में फेल हो गया है। लैब ने पापड़ को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक घोषित किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा उक्त रिसोर्ट स्वामी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि आज बृहस्पतिवार को खाद्य विश्लेषक रूद्रपुर के द्वारा दो नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। राजकीय खाद्य विश्लेषक की रिपोर्ट के अनुसार एक नमूने की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक घोषित हुई है।

​उन्होंने बताया कि विगत सितंबर माह में तहसील सल्ट में निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठित रिसोर्ट में पापड़ एक्सपायरी पाया गया था। जिसको जांच हेतु राजकीय खाद्य प्रयोगशाला रूद्रपुर भेजा गया था। खाद्य विश्लेषक ने उक्त पापड़ को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक घोषित किया है। उन्होंने बताया कि अब विभाग उक्त रिसोर्ट स्वामी के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments