HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: अमृत महोत्सव के तहत शिक्षा संकाय में लगी प्रदर्शनी

Almora News: अमृत महोत्सव के तहत शिक्षा संकाय में लगी प्रदर्शनी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

—आंचल, भावना, पवन व कामिनी रहे अव्वल
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा परिसर के शिक्षा संकाय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत की स्वाधीनता संग्राम से जुड़े विभिन्न पक्षों पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई और गोष्ठी की। प्रदर्शनी में अच्छे प्रदर्शन पर अलग अलग सेमेस्टरों से आंचल, भावना, पवन व कामिनी प्रथम रहीं।

प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने आजादी के दौर के पोस्टर, क्राफ्ट वर्क, चित्र निर्माण प्रस्तुत किए।संकाय की विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. भीमा मनराल ने जानकारी दी कि भारत को आजादी दिलाने में असंख्य वीर शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति दी है। हमें आजादी मिलने के कारण ही आज स्वतंत्र रूप से विचरण कर पा रहे हैं। हम आजादी के बाद ही रचनात्मक दिशा में अग्रसर हुए हैं। परिणामस्वरूप आज वैश्विक स्तर पर भारत का मस्तक गर्व से उठा है।
इस मौके पर अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। जिसमें बीएड प्रथम सेमेस्टर की आंचल पंत को प्रथम, दिक्षा पांडे को द्वितीय एवं रजनी जोशी को तृतीय पुरस्कार मिला। बीएड द्वितीय सेमेस्टर की भावना नेगी को प्रथम, गरिमा भट्ट को द्वितीय, किरन को तृतीय पुरस्कार मिला। एमएड प्रथम सेमेस्टर के पवन कुमार को प्रथम, मंजूषा को द्वितीय एवं हरीश राम को तृतीय रहे जबकि एमएड तृतीय सेमेस्टर की कामिनी को प्रथम, धना को द्वितीय एवं दिनेश पटेल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अंकिता ने किया। कार्यक्रम में विभाग की डॉ. रिजवाना सिद्धिकी, डॉ. संगीता पवार, डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. भाष्कर चौधरी, डॉ. ममता असवाल, डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. देवेंद्र सिंह चम्याल, डॉ. संदीप पांडे, डॉ. ममता कांडपाल, डॉ. सरोज जोशी, डॉ. मनोज आर्या, ललिता रावत, नूर बानो, दिनेश पटेल, सोनी रौतेला आदि ने विचार रखे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments