HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मल्ला महल को हेरिटेज बनाने की कवायद का श्रीगणेश

अल्मोड़ा: मल्ला महल को हेरिटेज बनाने की कवायद का श्रीगणेश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट भवन (मल्ला महल) को हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से पुर्ननिर्माण कार्यों का श्रीगणेश जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद श्रीराम शिला मंदिर में पूजन एवं विधि विधान के साथ किया। पहले पौराणिक राम मंदिर एवं इसके बाहर लगी रैलिंग को हटाकर पुराने स्वरूप में लाया जायेगा। इसके बाद कलेक्ट्रेट को स्थानान्तरित करने की कार्रवाई होगी। तत्पश्चात मल्ला महल एवं रानीमहल के पुर्ननिर्माण कार्यों का आगाज होगा।
श्रीराम शिला मंदिर के कार्यों का विधिवत पूजन के साथ शुभारंभ करने के बाद जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने बताया कि यहां पर पर्यटकाेंं हेतु एक म्यूजियम, कुमांउनी कैफे, आर्ट गैलरी आदि विकसित की जायेगी। पर्यटको के हब के रूप में कलेक्ट्रेट को विकसित किया जायेगा। कुमाऊॅनी व्यंजनों पर आधारित कैफे में स्थानीय व्यंजनों का लुत्फ पर्यटक उठा पाएंगे। इसके साथ ही पारम्परिक कुमांउनी बाखली का निर्माण होगा, ताकि यहां पर लोगों को कुमांउनी संस्कृति की झलक देखने को मिले।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के अनुश्रवण हेतु आयुक्त कुमाॅऊ मण्डल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें स्थानीय लोगों को भी शामिल किया गया है। यह समिति कलेक्ट्रेट भवन में होने वाले पुर्ननिर्माण एवं पर्यटन की दृष्टि से हैरिटेज स्थल के रूप मे विकसित करने को आए सुझावों का प्रभावी अनुश्रवण करेगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी बी.एल. फिरमाल, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, समिति के सदस्य जयमित्र बिष्ट, मुक्ति दत्ता, पर्यटन विकास परिषद की आर्किटेक्ट स्वाति राय, शीला तिवारी, दिनेश चन्द्र आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments