HomeBreaking Newsआबकारी विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता में मारा छापा, कच्ची शराब बरामद

आबकारी विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता में मारा छापा, कच्ची शराब बरामद

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी—लालकुआं के होटल—ढाबों का भी निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। पंचायत चुनाव को लेकर आबकारी ​की टीम ने मारा छापा। बिंदुखत्ता में बरामद हुई कच्ची शराब। हल्द्वानी—लालकुआं के होटल—ढाबों पर पीने—पिलाने वालों पर कार्रवाई की गई

सहायक आयुक्त आबकारी, मीनाक्षी टमटा ने अवगत कराया कि पंचायत निर्वाचन, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा हल्द्वानी व लालकुआं क्षेत्र में संघन अभियान चलाया गया। हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर छापेमारी की गई।

आबकारी विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता में छापेमारी के दौरान 51 पाऊच कच्ची शराब बरामद की। पंचायत चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू होने से वर्तमान तक विभाग द्वारा छापेमारी की कार्यवाही लगातार की जारी है।

उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट व रुचिका कांडपाल और टीम के सदस्य कैलाश जोशी उप-आबकारी निरीक्षक संजय कुमार उप-आबकारी निरीक्षक सहित अन्य टीम के द्वारा हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र के विभिन्न होटल व ढाबों में अवैध रूप से मदिरा पिलाने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गयी। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा लालकुआं वह आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बनाने एवं बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments