HomeUttarakhandPithoragarhPithoragarh News: पूर्व सैनिक संगठन ने उठाई नाले पर पुल निर्माण की...

Pithoragarh News: पूर्व सैनिक संगठन ने उठाई नाले पर पुल निर्माण की मांग उठाई, पालिकाध्यक्ष से भेंट कर बताई समस्या

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
जन समस्या को देखते हुए पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने एंचोली में एसएसबी के समीप स्थित नाले के ऊपर पुल बनाने की जरूरत को महसूस किया है, ताकि लोगों को आवााजाही में सुविधा हो और खतरा टले। इसी बात को लेकर संगठन का एक शिष्टमंडल आज पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत से मिला।
इस संबंध में पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने नगर पालिका के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत को आज एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें एंचोली में एसएबी के समीप​​ स्थित नाले के ऊपर पुल का निर्माण करने का अनुरोध किया है। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री रावत ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नाले के ऊपर पुल बनाया जाएगा। ​पूर्व सैनिक संगठन के शिष्टमंडल सचिव पूर्व सुबेदार मेजर रमेश सिंह महर, कै. दयाल सिंह मेहता, कै. विक्रम सिंह मेहता (सेना मेडल), होशियार सिंह, हर सिंह घटाल व गोविंद सिंह आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments