HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : पूर्व फौजी ने पत्नी और खुद को भी मारी...

Uttarakhand Breaking : पूर्व फौजी ने पत्नी और खुद को भी मारी गोली, दोनों की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ऋषिकेश के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज ख़बर आ रही है। यहां एक पूर्व सैनिक ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद भी खुद को भी गोली मार जान दे दी है। एक ही एक से दो लाशें निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रानीपोखरी के भोगपुर मार्ग, रखवाल गांव में एक आवासीय परिसर में यह घटना हुई है। यहां पूर्व सैनिक ब्रजी कृषाली 58 साल ने अपनी पत्नी कुसुम कृषाली 55 साल की पहले गोली मार हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद पर भी फायर झोंक दिया। जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पूर्व फौजी की लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूर्व फौजी ने यह सब किस वजह से किया है, इसका पता लगाया जा रहा है। इधर मौके पर मौजूद रखवाल गांव के प्रधान दीपक चंद ने बताया कि घटना के वक्त पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी कुसुम के अलावा उनकी मां और पुत्र वधु घर पर थे, जो कि घर के आंगन में पानी गर्म करते देखे गये थे। पुलिस जांच में पाया गया कि घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की तार पहले से काटी गई है। मृतक पूर्व सैनिक का एक बेटा एयर फोर्स में और दूसरा किसी कंपनी में काम करता है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments