HomeBreaking Newsपूर्व क्रिकेटर, BJP सांसद गौतम गम्भीर को परिवार सहित जान से मारने...

पूर्व क्रिकेटर, BJP सांसद गौतम गम्भीर को परिवार सहित जान से मारने की धमकी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, नई दिल्ली

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से हड़कंप मंच गया है। दिल्ली पुलिस को संपर्क कर गौतम ने कहा है कि एक ई—मेल के जरिये आईएसआईएस कश्मीर ने उन्हें मार डालने की धमकी दी है। जिसके बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एएनई में प्रसारित खबर के अनुसार मेल मिलने के बाद गंभीर के निजी सचिव गौरव अरोड़ा ने सेंट्रल दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि रात 9:32 बजे एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें लिखा है कि हम तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

इधर डीसीपी (सेंट्रल) श्वेता चौहान ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने ‘आईएसआईएस कश्मीर’ से जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की है। जिसके बाद से मामले की जांच जारी है। गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि सुप्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा, कश्मीर व अन्य मुद्दों पर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बीते दिनों पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘बड़ा भाई’ कहने पर उनकी आलोचना की थी और कहा था कि इस तरह का बयान देने से पहले उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए। गंभीर ने पाकिस्तान को ‘आतंकवादी देश’ करार दिया था।

ज्ञात रहे कि गौतम गंभीर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। 2011 में क्रिकेट विश्वकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे गौतम गंभीर ने आतंकवाद के खिलाफ भी कई बार अपनी राय रखी है। गौतम गंभीर दो वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं, 2007 टी-20 वर्ल्डकप और 2011 वर्ल्डकप में गौतम गंभीर बड़े सितारे थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments