HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दुष्कर्मी को न्यायालय से नही मिली जमानत, पढ़िये क्या था...

अल्मोड़ा : दुष्कर्मी को न्यायालय से नही मिली जमानत, पढ़िये क्या था पूरा मामला….

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी है। आरोपी पर नाबालिग को डरा—धमका उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप है, जिससे वह गर्भवती हो गई।
जानकारी के मुताबिक विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की अदालत में आरोपी संदीप आर्या की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई थी। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैडा ने दलील दी कि अपराधी शातिर किस्म का है और उसको जमानत देने से पीड़िता की जान को खतरा पैदा हो सकता है। अभियोजन की कहानी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने 12 जुलाई 2020 को को लमगड़ा थाने में दी गई शिकायत में लमगड़ा निवासी संदीप उर्फ सतीश चन्द्र पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था। शिकायती पत्र में कहा गया था आरोपी संदीप आर्या ने नाबालिग को डरा धमकारकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबध बनाये और वह गर्भवती हो गई। पत्र में कहा गया था कि आरोपी 12 जुलाई को नाबालिग को बहला— फुसलाकर अल्मोड़ा लाकर गर्भपात करवाने का प्रयास कर रहा है । इस मामले में थाना लमगड़ा में धारा 363, 313, 511, 506 तथा पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी संदीप कुमार उर्फ सतीश चन्द्र को पुलिस ने अल्मोड़ा लिंक रोड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया था। पीड़िता का मेडिकल कराये जाने के बाद पता चला कि उसके पेट में सात माह का गर्भ है। पीड़िता ने बताया कि दो वर्ष से संदीप उसके साथ जबरन शारीरिक संबध बना रहा है और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। अदालत में हुई सुनवाई के बाद विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की अदालत ने न्यायालय ने नाबालिग से दुराचार के आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा के साथ सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता शेखर चन्द्र नैनवाल ने भी पैरवी की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments