HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : घबराहट का सबूत है भाजपा की चुनावी जीत को...

हल्द्वानी न्यूज : घबराहट का सबूत है भाजपा की चुनावी जीत को लेकर कांग्रेसियों की चिंता—खुल्बे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

हल्द्वानी। प्रदेश में भाजपा की चुनावी जीत को लेकर कुछ कांग्रेसी नेताओं की चिन्ता पर उनकी मंशा के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश खुल्बे ने कहा है कि कांग्रेसी सोच, चाल चरित्र का, देश भर की जनता ने क्या हश्र किया है, सर्वविदित है। भाजपा कभी भी कांग्रेसी सोच और चाल चरित्र को अंगीकृत नहीं करेगी। नेतृत्व परिवर्तन, कार्यकर्ताओं की योग्यताओं और शक्तियों का समय-समय पर उपयोग करने की भाजपा की परम्परा व अन्दरूनी लोकतंत्र के अनुरूप ही हैं।
नेतृत्व परिवर्तन के बाद विपक्ष के नेताओं के चेहरे के हावभावों और वक्तव्यों से घबराहट स्पष्ट नजर आ रही है और घबराहट में अपनी पार्टी के बजाय भाजपा को सलाह देने पर उतर आये हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments