HomeUttarakhandAlmoraसुयालबाड़ी : प्रधान अजय ने सेवाभावी व्यक्तित्व की पहचान बनाई, कोरोना संक्रमण...

सुयालबाड़ी : प्रधान अजय ने सेवाभावी व्यक्तित्व की पहचान बनाई, कोरोना संक्रमण से बचाव को किया हर प्रयास

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सुयालबाड़ी। जहां कोरोना महामारी के संक्रमण ने जनमानस को झकझोर दिया और तमाम लोग तरह—तरह से परेशान हो गए। ऐसे में जगह—जगह सेवाभाव भी खूब दिखा। यह बात साबित हुई कि समाज में मानवता की भावना की भी कमी नहीं है। ऐसे ही सेवाभावी लोेगों में नैनीताल जनपद के रामगढ़ ब्लाक के अल्मोड़ा जनपद की सीमा से सटी ग्राम पंचायत चोपड़ा के प्रधान अजय कुमार भी शामिल हैं। जिन्होंने कोरोनाकाल में अपने स्तर से लोगों को संक्रमण से बचाने तथा जरूरतमंदों की मदद करने का भरसक प्रयास किया।
जागरूक ग्राम प्रधान अजय कुमार अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन—प्रशासन के निर्देशों का पालन कराने में जुटे रहे। बाहरी राज्यों से आए लोगों को क्वारंटाइन कराने तथा उन्हें हर संभव सुविधा देने का प्रयास करते रहे। कोरोना के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से उन्होंने अपने गांव में वाल पेंटिंग की और पोस्टर चस्पा किए। जो कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश दे रहे हैं। बाहरी राज्यों से गांव में आने वाले प्रवासियों पर उन्होंने लगातार नजर रखी। ग्राम प्रधान अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने गांव में अब तक 37 लोगों को क्वारंटीन किया। इनमें से 17 होम क्वारंटीन तथा 20 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने क्वारंटाइन हुए लोगों के राशन—पानी व अन्य जरूरतों की व्यवस्था भी की। समय—समय पर क्वारंटाइन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से गांव में मास्क वितरित किए। उनके सेवाभाव को देखते हुए इस अवधि में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी के चिकित्सकों समेत क्षेत्र की एएनएम, आशा कार्यकर्ता आदि ने भी उन्हें भरपूर सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments