HomeUttarakhandAlmoraबैंकों की नींव है ब्रांचों में आने वाला हर उपभोक्त : लटवाल

बैंकों की नींव है ब्रांचों में आने वाला हर उपभोक्त : लटवाल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने किया बैंकों, समितियों का निरीक्षण, महिला हित में बैंकों योजनाओं की दी जानकारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा बागेश्वर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष द्वारा दो दिवसीय द्वाराहाट, मासी चौखुटिया दौरे में बैंकों व समितियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनेक जगह कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत किया गया। बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए श्री लटवाल ने कहा कि बैंक में आने वाला कोई भी उपभोक्ता बैंक की नींव है और उसका सम्मान करना व उसके कार्य को निष्पादित करना बैंक के समस्त कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक व समितियां लगातार आम जनता के मध्य कार्य कर रहे हैं और सहकारिता को सरकार रोजगार का एक बड़ा साधन बनाना चाहती हैं, जिससे गरीब, युवा, किसान को आसानी से रोजगार उपलब्ध हो सके। ललित लटवाल इसके बाद महिला जागरूकता कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करने भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं व महिला समूहों के लिए किए जा रहे कार्यों व योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं लगातार नए आयाम स्थापित कर रही हैं। सरकार लगातार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है। चाहे वो पति की पैतृक संपत्ति पर अधिकार हो या महिला समूहों को 5 लाख तक का ऋण बिन ब्याज के हो। महिलाओं को रोजगार मिल सके इसलिए सहकारी बैंक अल्मोड़ा के माध्यम से भी अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जिसमें मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण हो या ऐपण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं के लिए कार्य करना हो। राज्य के मुख्यमंत्री भी ऐपण को लेकर काफी संवेदनशील हैं और वो कुछ दिन पूर्व देश के अनेक वरिष्ठ जनों को प्रतीक चिन्ह के रूप में दिए, वर्तमान द्वाराहाट क्षेत्र की मेघा साह नामक महिला जो मूकबधिर है ऐपण और पिरूल के माध्यम से अनेक चीजो का निर्माण कर अपने ही नही वरन अन्य लोगो के रोजगार की व्यवस्था कर रही है और ऐसी महिलाओं का सम्मान राज्य व केंद्र की सरकार सदा करती है। इस दौरान ललित लटवाल के साथ मुकुल साह चेयरमैन द्वारहाट, भूपेंद्र काण्डपाल, ममता भट्ट,अनिल शाही, घनश्याम भट्ट, आशीष वर्मा, डायरेक्टर गणेश नायक, भारतीय जनता पार्टी जिलाउपाध्यक्ष कैलाश भट्ट ,पूर्व प्रमुख ममता भट्ट, विनोद भट्ट, शैलू साह, मेघा साह, मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट, संजय साह आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments