HomeUttarakhandAlmoraराइका हवालबाग : गांधी के जीवन दर्शन पर हुई निबन्ध प्रतियोगिता, वैभव...

राइका हवालबाग : गांधी के जीवन दर्शन पर हुई निबन्ध प्रतियोगिता, वैभव शाह व कमल भट्ट रहे प्रथम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
शनिवार को राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में गांधी व शास्त्री जयंती के मौके पर आयोजित ऑनलाइन निबन्ध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में वैभव शाह (कक्षा 11) ने प्रथम निकिता नेगी (कक्षा 12ब) ने द्वितीय व दिव्या कनवाल (कक्षा 9अ) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा जूनियर वर्ग में कमल भट्ट (कक्षा 7) ने प्रथम व कृष्णा भट्ट (कक्षा 7) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों में डॉ. कपिल नयाल, नवनीत पांडे और सुनीता बोरा शामिल रहे।
इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. कपिल नयाल ने गांधी एवं शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला व बताया कि किस तरह आधुनिक समय में भी गांधीजी के विचार प्रासंगिक हैं । उन्होंने लालबहादुर शास्त्री को एक कुशल प्रधानमंत्री बताया। इस अवसर पर अष्टभुजा दुबे, मोती प्रसाद साहू, तारा दत्त भट्ट, शंकर दत्त भट्ट, बराती लाल यादव, प्रदीप सलाल, धन सिंह धोनी, कृपाल सिंह बिष्ट, प्रमोद पांडेय, कमलेश जोशी, सुमन पाठक नवीन वर्मा व गणेश पालनी उपस्थित रहे।

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments