HomeBreaking Newsनिकाय चुनाव की अंतिम लिस्ट जारी होने के बाद बदले समीकरण

निकाय चुनाव की अंतिम लिस्ट जारी होने के बाद बदले समीकरण

ADVERTISEMENTS

✒️ अल्मोड़ा सीट ओबीसी, श्रीनगर महिला व हल्द्वानी हुई सामान्य

🔥 कांग्रेस—भाजपा में हलचल तेज

⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर आरक्षण की फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद बहुतेरे संभावित प्रत्याशियों के चेहरे की रंगत बदल गई है। फाइनल लिस्ट में श्रीनगर, अल्मोड़ा और हल्द्वानी की सीट पर कुछ बदलाव हुआ है।

पूर्व में श्रीनगर नगर निगम की मेयर सीट सामान्य थी, लेकिन इस सीट को अब महिला कर दिया गया है। वहीं, अल्मोड़ा नगर निगम में मेयर की सीट पहले महिला के लिए आरक्षित थी, जिसे अब ओबीसी किया गया। हल्द्वानी नगर में मेयर की सीट पहले ओबीसी थी, जिसे अब सामान्य किया गया है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उल्लेखनीय है कि पहले 14 दिसंबर को शहरी विकास निदेशालय की तरफ से आरक्षण की सूची जारी की गई थी। इसके बाद इसमें आपत्तियां जताने का समय भी दिया गया था। आपत्तियों के बाद सरकार ने नगर निगम में मेयर की तीन सीटों पर बदलाव करते हुए अंतिम सूची जारी कर दी।

इधर अल्मोड़ा और हल्द्वानी में आरक्षण की स्थिति बदलने से मेयर पद का सपना देख रहे कई संभावित प्रत्याशियों के समीकरण गड़बड़ा गए हैं। कांग्रेस व भाजपा के तो कई प्रत्याशियों ने अपना टिकट पक्का मानते हुए प्रचार—प्रसार तक शुरू कर दिया था। अलबत्ता अब दोनों प्रमुख राजनैतिक पार्टिंयों में हलचल तेज हो गई है।

ज्ञात रहे कि तमाम जनपदों में मेयर पद के संभावित प्रत्याशियों को लेकर भाजपा व कांग्रेस में बैठकों का दौर भी शूरू हो चुका है। आरक्षण की स्थिति बदलने के बाद संभावित प्रत्याशी जहां मायूस बैठ गए हैं, वहीं कुछ नए चेहरे अब दोनों ही पार्टियों के सामने आयेंगे।

निकाय चुनाव की अंतिम लिस्ट जारी होने के बाद बदले समीकरण
निकाय चुनाव की अंतिम लिस्ट जारी होने के बाद बदले समीकरण

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments