HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पालिका के पर्यावरण मित्रों व विद्युत कर्मचारियों को किया सम्मानित,...

अल्मोड़ा : पालिका के पर्यावरण मित्रों व विद्युत कर्मचारियों को किया सम्मानित, पालिकाध्यक्ष ने की सराहना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के खिलाफ विगत कई दिनों से अल्मोडा शहर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे पर्यावरण मित्रों और नगरपालिका के विद्युत कर्मचारियों का सेलाखोला वार्ड की सभासद श्रीमती दीपा साह द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


सम्मान समारोह में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में अधिशाषी अधिकारी गौरव पांडे, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण भंडारी, विद्युत निरीक्षक भूपेंद्र जोशी, मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पंवार, वार्ड नायक सुरेश, पर्यावरण मित्र यशपाल, गौरव, प्रियांशु, मदन, उषा, फूलवती, धीरज, दीप चन्द्र, शीतल, संदीप और मीनाक्षी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि नगरपालिका के पर्यावरण मित्र कोरोना वॉरियर्स की तरह दिन रात एक करके नगर और आस—पास के इलाकों को स्वच्छ और सेनिटीजेशन के काम मे लगे हैं। इस कठिन समय में नगरपालिका के सभी कर्मचारी पूरी शिद्दत से नगर की सेवा में दिन रात एक कर रहे हैं। उन्होंने सभी नगरवासियों से भी सहयोग करने की अपील की। सेलाखोला वार्ड केे नागरिकों ने कर्मचारियों पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल और सेवानिवृत्त अधिकारी गोपाल साह जी द्वारा पर्यावरण मित्रों को 5100-5100 की प्रोत्साहन राशि नगरपालिका अध्यक्ष को देने की घोषणा की और एडवोकेट संजय अग्रवाल द्वारा 500 रु की धनराशि बतौर पारितोषिक पर्यावरण मित्र फूलवती को देने के लिए धन्यवाद दिया। 
इस अवसर पर एडवोकेट भानु अग्रवाल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूरन रौतेला, पूर्व सभासद एडवोकेट जगदीश पांडे, सुनील सचदेवा, संजय जगाती,  पूर्व सभासद अजय वर्मा, सरिता टम्टा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य भूपेंद्र भोज गुड्डू, गिरीश चंद्र साह, नगर व्यापार मंडल सचिव मयंक बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष अनिता रावत, पूर्व उपसचिव नगर व्यापार मंडल वकुल साह, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी विनोद वैष्णव, पूर्व छात्रसंघ सचिव ललित सतवाल, पूर्व उपाध्यक्ष नगर व्यापार मंडल दीपंक साह, पूर्व सचिव नगर व्यापार मंडल मनोज सिंह पवार, पूर्व उपसचिव छात्र संघ वैभव पांडे, कमल बिष्ट, अजय नेगी, सुमित जगाती, किशन भंडारी, पवन कपिल, सनी साह, हिमांशु साह, किरण कक्कड़, गिरिराज साह, अभिषेक रावत, संतोष साह, हेम रौतेला, पम्मी रौतेला, किरण साह, शिवम साह आदि उपस्थित थे। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments