HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में पर्यावरण मित्रों की हड़ताल समाप्त

अल्मोड़ा में पर्यावरण मित्रों की हड़ताल समाप्त

ADVERTISEMENTS

DM से वार्ता के बाद बनी सहमति

CNE REPORTER, अल्मोड़ा। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से जुड़े पर्यावरण मित्रों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। हड़ताल समाप्त होने से शहर में सफाई व्यवस्था के सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

आज पर्यावरण मित्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अंशुल सिंह से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सफाई कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने पर्यावरण मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक सहयोग का भरोसा भी दिया गया।

बैठक के दौरान मेयर अजय वर्मा और नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक राजपाल पंवार ने आधिकारिक रूप से हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

मेयर अजय वर्मा ने कहा कि नगर की स्वच्छता नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने पर्यावरण मित्रों और नगर प्रशासन के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को शहर के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि खुले में कूड़ा डालने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने नगरवासियों से अपील की कि वे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, खुले में कूड़ा न डालें और पर्यावरण मित्रों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments