HomeBreaking Newsदेहरादून न्यूज : बहुत हुआ देहरादून अब प्रभारी मंत्री जाएं अपने जिलों...

देहरादून न्यूज : बहुत हुआ देहरादून अब प्रभारी मंत्री जाएं अपने जिलों में, संभालें योजनाओं का प्रचार प्रसार : सीएम

ADVERTISEMENTS

देहरादून। आज प्रदेश अध्यक्ष की बंशीधर भगत की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत व राष्ट्रीय सह महामंन्त्री संग़ठन शिवप्रकाश की उपस्थिति में प्रदेश सरकार के मंन्त्री मंडल के साथ बैठक सम्पन्न हुई जिसमें प्रभारी मंत्रियों को जिलों का अधिक से अधिक प्रवास कर जिला संग़ठन व कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने के लिए कहा गया है।
प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि आज सरकार और संग़ठन की बैठक हुई जिसमें प्रभारी मंत्रियों को जिलों अधिक से अधिक प्रवास करने के लिए कहा गया है साथ ही मंन्त्री गणों को जिला प्रवास के दौरान प्रवास कार्यक्रम की सूचना संबंधित जिलाध्यक्षों को देने के लिए कहा गया है। मंत्रियों को अपने प्रवास के दौरान जिलों में अनिवार्य रूप से रात्रि विश्राम कर उस जिले की भाजपा समन्वय टोली के साथ बैठक करने के लिए भी कहा गया है। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने बताया कि प्रवास के दौरान मंत्रीगणों को संबंधित जिले के जंहा कार्यक्रम प्रस्तावित है। उस मंडल के मंडल अध्यक्ष को भी सूचना देने के लिए कहा गया है साथ ही प्रवास के दौरान उस मंडल के किसी भी भाजपा कार्यकर्ता के घर पर भोजन या जलपान भी करके आने के लिए कहा गया है।
बैठक में मंत्री गणों से आत्म निर्भर भारत व स्वरोजगार के लिए जिलों में स्थापित ग्रोथ सेंटरों का निरीक्षण कर लोगो को स्वरोजगार के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है।
बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत, राष्टीय सह महामंत्री संग़ठन शिवप्रकाश, प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, कुलदीप कुमार सहित सभी मंत्री उपस्थित रहे। वनमंत्री हरक सिंह रावत स्वास्थ्य कारणों से बैठक में उपस्थित नहीं हुए।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments