HomeUncategorizedबाजार में परोसी जा रही थी अंग्रेजी शराब और बीयर, दुकानदार गिरफ्तार

बाजार में परोसी जा रही थी अंग्रेजी शराब और बीयर, दुकानदार गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के आदेश पर इन दिनों अवैध रूप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। भतरोजखान पुलिस ने बासोट बाजार में एक परचून विक्रेता को ग्राहकों को शराब परोसते गिरफ्तार किया है। उसके पास से अंग्रेजी शराब के पव्वे—अद्धों के अलावा बीयर के केन बरामद हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही समस्त थाना व चौकी प्रभारियों तथा एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को कहा है। साथ ही होटल/ढाबों, रेस्टोरेंट व दुकानों में अवैध रुप से शराब बेचने व पिलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस द्वारा गत दिवस बासोट बाजार में चेकिंग की। इस दौरान दुकानदार केशव दत्त शर्मा उम्र 39 वर्ष पुत्र लीलाधर शर्मा निवासी बासोट भतरौजखान को अपनी परचून दुकान में अवैध शराब रखकर बेचने व पिलाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से 14 पव्वे,02 अद्धे अंग्रेजी शराब व 11 बीयर केन व पिलाने के गिलास बरामद हुए। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में अपर उनि राम सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह व कांस्टेबल मीनू शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments