HomeBreaking Newsजम्मू-कश्मीर : पुलवामा में मुठभेड़, एक जवान शहीद, दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में मुठभेड़, एक जवान शहीद, दो आतंकवादी ढेर

ADVERTISEMENTS

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान शहीद हो गया तथा दो आतंकवादी मारे गये।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने आज तड़के पुलवामा के बांडजू गांव में संयुक्त अभियान चलाया।

सुरक्षा बल के जवान जब गांव से बाहर निकलने के रास्तों को सील कर लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे तो वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दो आतंकवादी मारे गये।

अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाश अभियान जारी था।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी है। इस बीच, आसपास के इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। किसी किस्म की अफवाह फैलने से रोकने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड सहित सभी मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments