HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने गए लोगों को...

ब्रेकिंग न्यूज : अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने गए लोगों को लड़कियों के साथ अय्याशी करते मिले कर्मचारी, फोटो वायरल होने पर जागा प्रबंधन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

इंदौर। यहां के म​हाराजा यशवंतराव चिकित्सालय की मोर्चरी को वहां के कर्मचारियों ने अय्याशी का अड्डा बना दिया। पिछले दिनों एक बुजुर्ग का शव रखने के लिए परिजन जब मोर्चरी गए तो वहां दो कर्मचारी लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे थे। जब मृतक के परिजनों ने उनसे सवाल किए तो दोनों कर्मचारियों ने उन्हें डपटते हुए कहा कि आपको इससे क्या मतलब आप तो शव रखो और यहां से चले जाओ। इसके बाद जब मृतक के परिजनों ने मोबाइल से उनकी फोटो खींची तो कर्मचारी लड़कियों को लेकर मोर्चरी से बाहर निकल आए। अब जब इस मामले की फोटोज वायरल हुई हैं तो एमवाई चिकित्सालय के प्रबंधन की नींद टूटी तो दोनों कर्मचारियों को नौकरी से निकल दिया गया है और मोर्चरी को संभाल रही कंपनी को नोटिस भेजा गया है। यह वहीं र्मोचरी है जिसमें एक शव 158 दिन तक पड़ा रह गया।


मामला मध्यप्रदेश में इंदौर के महाराजा यशवंतराव (MY) हॉस्पिटल का है। दरअसल, यहां कुछ फोटो वायरल किए गए हैं जिनमें आधे-अधूरे कपड़ों में एक-दो लड़कियां और लड़के नजर आ रहे हैं। दावा है कि यह हॉस्पिटल की मॉर्चुरी का नजारा है। इस मॉर्चुरी की देखरेख का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है। फोटो वायरल करने वालों का कहना है कि इस कंपनी के कर्मचारी ही बीते चार दिनों से यहां रात में लड़कियां लेकर आते हैं। हॉस्पिटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी थी, लेकिन प्रबंधन अनजान है।

मंगलवार रात को जब कुछ लोग एक शव लेकर वहां पहुंचे तो कमरे में लड़कियों को देखकर दंग रह गए। उनके साथ कुछ लड़के भी थे। उनसे सवाल किया तो उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इससे आपको क्या करना है? आप शव रखो और जाओ। इसके बाद शव लेकर आए लोगों ने वहां के फोटो खींच लिए। यह देख मॉर्चुरी के कर्मचारी लड़कियों को लेकर बाहर आ गए। बाद में यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गए। मामला सामने आने के बाद फोटो में नजर आ रहे दोनों कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। MY अस्पताल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। वहीं, कंपनी को नोटिस जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments