HomeBreaking Newsगेस्ट हाउस में कमरा दिलाने को लेकर कर्मचारी संघ अध्यक्ष से अभद्रता

गेस्ट हाउस में कमरा दिलाने को लेकर कर्मचारी संघ अध्यक्ष से अभद्रता

ADVERTISEMENTS

कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.) के निरीक्षण भवन (गेस्ट हाउस) हल्द्वानी में कमरा बुक कराने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, उत्तराखण्ड के जिला अध्यक्ष हिमांशु पांडेय ने विभाग के एक वरिष्ठ सहायक पर फोन पर गाली-गलौज और अमर्यादित व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

घटना कैसे हुई

संघ अध्यक्ष ने बताया कि 14 अगस्त 2025 को रात 9:35 बजे उन्हें प्रांतीय खंड, नैनीताल में कार्यरत कर्मचारी का फोन आया। संबंधित ने हल्द्वानी स्थित निरीक्षण भवन (गेस्ट हाउस) में कमरे की व्यवस्था करने को कहा। जब अध्यक्ष ने बताया कि उस समय कोई कमरा खाली नहीं है, तो उनके साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

पांडेय का कहना है कि इस पूरी बातचीत का ऑडियो सबूत उनके पास मौजूद है और इस घटना से उन्हें गहरी मानसिक पीड़ा हुई है।

गंभीर आरोप

संघ ने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि एक कर्मचारी द्वारा इस प्रकार दबाव बनाना और अमर्यादित व्यवहार करना अनुशासनहीनता है।

संबंधित कर्मचारी का पिछले 15 वर्षों से स्थानांतरण न होना भी संदेह पैदा करता है।

संघ का रुख

संघ अध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता नैनीताल को पत्र लिखकर मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो मामला उच्च न्यायालय, नैनीताल तक ले जाया जाएगा।

पत्र की प्रतियां भेजी गईं

यह शिकायत जिलाधिकारी नैनीताल, कुमाऊँ आयुक्त/मुख्यमंत्री सचिव, मुख्य अभियंता लो.नि.वि. हल्द्वानी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी सहित विभागीय और संगठनात्मक पदाधिकारियों को भेजी गई है।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण से गेस्ट हाउस में कमरे आवंटन की प्रक्रिया पर पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं।
साथ ही विभागीय तनाव और अनुशासनहीनता खुलकर सामने आई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments