HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: कांग्रेस की बैठक में सभी को एकमंच पर लाने पर...

Bageshwar News: कांग्रेस की बैठक में सभी को एकमंच पर लाने पर जोर, घोषित प्रत्याशी का स्वागत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला कांग्रेस कमेटी की सोमवार को बैठक कर विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। पार्टी से घोषित प्रत्याशी रंजीत दास का माल्यार्पण हुआ और सभी से साथ मिलकर पार्टी घोषित प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का आह्वान किया गया।

पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। तय किया गया कि पार्टी के सभी दावेदारों से अलग से बात की जाएगी। उन्हें मनाने की पूरी कोशिश होगी। ताकि कांग्रेस के प्रत्याशी को नुकसान नहीं हो। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से दोगुनी उत्साह के साथ काम करने को कहा गया। चुनाव संयोजक अर्जुन भट्ट ने कहा कि कांग्रेस संगठित पार्टी है। दावेदारी करना गलत नहीं है, लेकिन टिकट एक को ही मिलना था। सभी नाराज कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में राजेन्द्र टंगड़िया, सुनील भंडारी,आनंद दानू, विनोद पाठक, किशन कठायत, लक्ष्मी धर्मशक्तू, ललित बिष्ट, मुन्ना पांडे, मनसा लाल साह, हरीश चंद्र, चंद्रशेखर पांडे, कंचन साह,सूरज जोशी, सुरेश लाल, संतोष कुमार, गिरीश टंगड़िया, हिम्मत सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments