HomeUttarakhandNainitalभावुक पल: दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में भव्य ब्लेसिंग डे एवं फेयरवेल...

भावुक पल: दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में भव्य ब्लेसिंग डे एवं फेयरवेल समारोह

ADVERTISEMENTS

रंगारंग कार्यक्रमों की रही धूम

CNE REPORTER, हल्द्वानी। बोर्ड परीक्षा से पहले कक्षा 12 के विद्यार्थियों को आशीर्वाद, मार्गदर्शन और शुभकामनाएं देने के उद्देश्य से शनिवार को दि मास्टर्स स्कूल पनियाली, हल्द्वानी में ब्लेसिंग डे सेरेमनी एवं फेयरवेल समारोह 2025–26 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की भावनाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रेरणादायक संदेश माहौल को अत्यंत यादगार बना गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य चंदन सिंह, अकादमिक निदेशिका नेहा बिष्ट तथा उप प्रधानाचार्य मधुर ऐठानी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाट्य मंचन और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।

अकादमिक निदेशिका नेहा बिष्ट ने विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ प्रश्नपत्र हल करने से सफलता निश्चित होती है। उन्होंने सभी छात्रों से तनावमुक्त रहकर लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से चंदन सिंह ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा एवं आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश महरा ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, जीवन की असली परीक्षा आगे है, जिसके लिए मजबूत चरित्र, परिश्रम और नैतिक मूल्यों की आवश्यकता होती है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन बबीता आर्य तथा कक्षा 11 की छात्रा आरती और छात्र अभय धानिक, अश्मिता एवं हर्षित भट्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के अंत में भावुक क्षणों के साथ सीनियर विद्यार्थियों को विदाई दी गई। विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों को साझा किया और एक-दूसरे को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरा आयोजन उल्लास, प्रेरणा और भावनात्मक जुड़ाव से भरपूर रहा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments