सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बागेश्वर जिले की बहुउद्देशीय साधन समिति आरे में सहकारिता चुनाव (Cooperative Election) शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो गए। समिति के सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
समिति के अध्यक्ष पद पर पार्वती खेतवाल, जो महेश सिंह खेतवाल की पत्नी हैं, को निर्विरोध चुना गया। इसी प्रकार, उपाध्यक्ष पद पर भी श्रीमती पूजा आर्या को बिना किसी विरोध के निर्वाचित घोषित किया गया।
छह बैंक प्रतिनिधि भी चुने गए
समिति के बैंक प्रतिनिधि पदों के लिए भी छह सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ है। इन प्रतिनिधियों में महेश खेतवाल, मथुरा प्रसाद, प्रकाश साह, विवेक तिवारी, लता खेतवाल और दिवान सिंह गढ़िया शामिल हैं।
सभी अन्य सदस्यों का भी निर्विरोध चयन सुनिश्चित हुआ। इस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पर समिति के सदस्यों और मतदाताओं ने संतोष व्यक्त किया है।

