नैनीताल और बागेश्वर जनपद में गिरफ्तारियां
News Highlights :
- बनभूलपुरा में चाकू के साथ बदमाश दबोचा
- मंडी पुलिस ने 5 पेटी की बरामद, एक गिरफ्तार
- क्वारब चौकी प्रभारी ने 96 पाउच शराब के साथ एक धरा
- कपकोट में अवैध अंग्रेजी शराब, एक पेटी बीयर के साथ युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी। चुनाव सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए है। सलटर हाउस के निकट एक व्यक्ति को अवैध चाकू के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह बनभूलपुरा का रहने वाला है।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद नैनीताल में अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। पंचायती चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने के दृष्टिगत SSP नैनीताल के आदेशानुसार जनपद में सघन चैकिंग अभियान एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान स्लाटर हाउस से लगभग 10 मीटर आगे गोला पुल की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।
पूछताछ में उसकी पहचान फैजान अली पुत्र मोहम्मद सदीक निवासी मोहम्मदी मस्जिद वाली गली, इंद्रानगर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल मोहम्मद यासीन और लक्ष्मण राम शामिल रहे।
05 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
चौकी प्रभारी मंडी प्रेम राम विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था व गश्त के दौरान एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते हुए 05 पेटी देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध धारा 60 एक्साइज एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार युवक की पहचान इरफान पुत्र रियाज निवासी दुर्ग मंदिर, इंदिरा नगर, बनभूलपुरा के रूप में हुई है। पुलिस टीम में प्रभारी चौकी मंडी प्रेम राम विश्वकर्मा, कांस्टेबल ललित मेहरा व भुवन चंद शामिल रहे।
ढोकाने तिराहे में 96 पाउच शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
पंचायती चुनाव की दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक भवाली महोदय के निर्देशन में की जा रही संघन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर सुयालबाड़ी व आस—पास चेकिंग की गई।
इस दौरान ढोकने तिराहे से 20 मीटर आगे अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद पुत्र किशन राम निवासी बिहार गांव पोस्ट देवदार थाना भवाली जिला नैनीताल उम्र 45 वर्ष को रोका गया।
तलाश में उसके कब्जे से 96 पाउच अवैध शराब किन्नू मार्का तस्करी करते हुए बरामद की गई। जिस पर उसके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कोतवाली भवाली में धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अवैध रूप से शराब ले जाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी क्वारब एएसआई गोविंदी टम्टा, कांस्टेबल विजय आगरी व आनंद राणा शामिल रहे।
कपकोट : अवैध शराब के साथ पालीडुंगरा गांव का युवक गिरफ्तार
सीएनई रिपोर्टर कपकोट। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। शराब के तस्करों पर शिकंजा सक दिया है। एक आरोपित को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है।
पंचायत चुनाव में गांवों तक शराब पहुंचने की आशंका प्रबल रहती है। जिससे चुनाव के दौरान आशांति आदि हो सकती है। जिस पर पुलिस प्रभावी अंकुश लगा रही है।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, बिना लाइसेंस के शराब पिलाने वालों पर कार्रवई हो रही है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पालीडुंगरा गांव निवासी 25 वर्षीय करन कोरंगा पुत्र नंदन कोरंगा को ढ़ाई पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा एक पेटी बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
वह यह शराब बेचने के लिए या बांटने के लिए ले जा रहा था। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध धारा 60 (एक) आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया गया है।

