HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव कल, तैयारी पूरी

सोमेश्वर : व्यापार मंडल अध्यक्ष का चुनाव कल, तैयारी पूरी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
दिनांक 4 सितंबर, 2020

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की सोमेश्वर शाखा के अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारी यहां संरक्षक मंडल ने पूरी कर ली है। यह चुनाव कल 5 सितंबर को होना है। चुनाव में इस पद के लिए दो प्रत्याशी आनंद सिंह बोरा और शिवेंद्र सिंह बोरा आमने—सामने हैं। इनमें से आनंद सिंह बोरा पूर्व अध्यक्ष हैं।
संरक्षक मण्डल ने कोविड 19 के मद्देनजर चुनाव हेतु रानीखेत रोड पर स्थित बलवीर मन्नू के भवन को मतदान केंद्र बनाया है। मतदान में 341 व्यापारी भाग लेंगे। तय है कि मतदान स्थल पर सभी व्यापारी सादगी से मास्क सैनिटाइजर के साथ आएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए मतदान करेंगे। संरक्षक मण्डल ने बताया कि मतदान सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा और अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। तत्पश्चात मतगणना करके सायं 5 बजे तक परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। संरक्षक मण्डल ने कहा कि विजयी प्रत्याशी परिणाम घोषित होने के बाद किसी प्रकार जलूस आदि नहींं निकालेगा। संरक्षक मण्डल में राजेंद्र वर्मा, श्याम सुन्दर बोरा, डा. देवेंद्र कुमार जोशी, प्रकाश जोशी, मदन मोहन सनवाल व मोहम्मद सलीम शामिल हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments