HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत व्यापार मंडल की चुनाव की तारीख घोषित, पढ़िये संपूर्ण कार्यक्रम

रानीखेत व्यापार मंडल की चुनाव की तारीख घोषित, पढ़िये संपूर्ण कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। रानीखेत व्यापार मंडल का चुनाव 21 फरवरी को होगा। मतदान सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक होगा। इसी दिन देर शाम तक चुनाव ​परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।

चुनाव समिति की यहां शिव मंदिर के पुस्तकालय कक्ष में आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई तथा सभी कार्यक्रम निर्धारित किये गये। वक्ताओं ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले चुनाव होंगे। चुनाव समिति द्वारा तय किया गया कि 7 फरवरी को समिती के महासचिव कुलदीप कुमार व सचिव हेम भगत द्वारा व्यापारीयों को उनके पहचान कार्ड सौंपे जाएंगे। तय हुआ कि चुनाव संबंधित समस्त कार्यक्रम शिव मंदिर में सम्पन्न होंगे।

चुनाव प्रक्रिया —

  • नामांकन : 10 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक शिव मंदिर तालीम कक्ष में
  • नामांकन पत्र जांच : 11 फरवरी 2025
  • आपत्ति दर्ज : 12 फरवरी 2025 दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
  • नामांकन के विरुद्ध आपत्ति निस्तारण : 13 फरवरी 2025 समय 12 बजे से दिन मे 2 बजे तक
  • नाम वापसी : 14 फरवरी 2025
  • प्रत्याशीयो की सूची : 14 फरवरी 2025
  • समस्त प्रत्याशियों का व्यापारीयों के समक्ष अपना पक्ष रखना : शिव मंदिर हाल में 19 फरवरी 2015, दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक।
  • पक्ष रखने का निर्धारित समय : केवल 5 मिनट
  • मतदान : 21 फरवरी 2025 प्रातः 9 बजे से दिन मे 3 बजे तक। इसके बाद मतगणना शाम 4 बजे से
  • परिणाम घोषणा : 21 फरवरी को मतगणना के पश्चात

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मतदान के दिन संपूर्ण व्यपारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। बैठक मे जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, चुनाव समिति अध्यक्ष अगस्त लाल साह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप सिंह मेहरा, महासचिव कुलदीप कुमार, कोषाध्यक्ष अतुल कुमार अग्रवाल, सचिव हेम भगत, सह कोषाध्यक्ष ललित मोहन नेगी तथा सदस्य जगदीश अग्रवाल विमल भट्ट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments