HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा, अपील : अस्पताल के लिए निकले बुजुर्ग लापता, कहीं दिखाई दें...

अल्मोड़ा, अपील : अस्पताल के लिए निकले बुजुर्ग लापता, कहीं दिखाई दें तो करें सूचित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

घर से अस्पताल जाने की बात कहकर निकले एक बजुर्ग अचानक अंजान हालातों में लापता हो गये हैं। उनके परेशान परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। साथ ही आम जनता से आग्रह किया है कि यदि वह कहीं भी दिखाई दें तो तत्काल सूचित कर मानवता का परिचय दें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस शनिवार को डुंगरी, पेटशाल निवासी बची सिंह बोरा उम्र 93 साल घर से अस्पताल दिखाने की बात कहकर सुबह 10 बजे निकले थे। जब काफी देर तक वह वापस नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो गये। जिसके बाद उनकी ढूंढ—खोज शुरू हुई। तमाम परिचितों व अस्पतालों में संपर्क के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला।

अलबत्ता इतना ही पता चल पाया है कि अंतिम बार वह सुबह 11 बजे के आस—पास पेटशाल बाजार में देखे गये थे। थक—हार कर परिजनों ने उनकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करा दी है। उनके परिजनों ने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि वह कहीं भी दिखाई दें तो तुरंत मोबाइल नंबर 8218544849, 8392969422 पर संपर्क करें।

लालकुआं : आज से ही सिगल यूज प्लास्टिक की आदत डाल लें – नगर पंचायत अध्यक्ष

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments