यहां खाना बनाते वक्त एक बुजुर्ग रसोई में रखे मिट्टी के तेल में लगी आग से बुरी तरह झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में यहां जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार पुड़कुनी गांव, कपकोट निवासी प्रताप सिंह दानू 40 वर्ष रसोई में गत दिवस खाना बना रहा था। अचानक इस बीच वहां रखे मिट्टी के तेल में आग लग गई और वह उसमें बुरी तरह झुलस गया। पहले उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया, लेकिन बाद में अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने बताया कि वह करीब 40 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उसका उपचार किया जा रहा है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।