HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : 82 साल के बुजुर्ग ने लगाया कोरोना का टीका,...

Almora News : 82 साल के बुजुर्ग ने लगाया कोरोना का टीका, कोई दिक्कत नही, राजस्व पुलिस भूलेख प्रशिक्षण संस्थान पतालदेवी के निदेशक ​सहित तमाम कार्मिकों का टीकारण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


कोरोना के टीकाकरण को लेकर तमाम भ्रांतियों को दरकिनारा करते हुए आज 82 व 63 साल के दो बुजुर्गों ने टीका लगवाया, जिसमें उन्हें किसी किस्म की परेशानी नही हुई।
दरअसल, बेस चिकित्सालय में कोरोना से बचाव का कोविड टीका राजस्व पुलिस भूलेख प्रशिक्षण संस्थान पाताल देवी के कार्यकारी निदेशक श्रीष कुमार एंव संस्थान के अन्य कर्मचारियों द्वारा लगवाया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक श्रीष कुमार ने कहा कि भारत में निर्मित कोविड टीका कोरोना से बचाव के लिए कारगार एंव असरदार हैं। उन्होंने जनता से कोविड टीका लगाने की अपील के साथ—साथ उचित सामाजिक दूरी एवं मास्क का प्रतिदिन उपयोग करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व राजस्व निरीक्षक एंव संस्थान के अतिथि व्याख्याता कमलेश कर्नाटक ने 82 साल की उम्र में कोविड टीका लगाकर टीके के महत्व का उदाहरण लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया। वहीं पूर्व तहसीलदार 63 वर्षीय प्रताप सिंह चिलवाल सहित संस्थान के कर्मचारियों एंव प्रशिक्षण प्राप्त राजस्व उपनिरीक्षको को कोविड टीका लगाया गया। संस्थान के किसी भी कर्मचारी को टीके से कोई परेशानी नहीं हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments