रामनगर। चूना खान क्षेत्र में बकरी चराने गई लड़की पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में लड़की की मौत हो गई है। उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला है। मृतका का नाम ममता थापा बताया जा रहा है। यह क्षेत्र बेलपड़ाव रेंज के अंतर्गत क्षेत्र आता है। बताया जा रहा है की वह लड़की गोविंदी देवी इंटर कॉलेज बेल पोखरा में कक्षा 8 में पढ़ती थी। उसके पिता का नाम जीवन थापा बताया गया है।