HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी में मुख्य सड़कों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, ऑटो के लिए भी...

हल्द्वानी में मुख्य सड़कों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, ऑटो के लिए भी बने नियम

Haldwani News | हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस ने मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने टैक्सी, ऑटो और टेंपो संचालकों संग बैठक कर नियमों का पालन गंभीरता से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हल्द्वानी शहर में चल रहे ऑटो का तय रूट के अनुरूप निश्चित रंग निर्धारित किया जाएगा।

इससे एक रूट के ऑटो दूसरे रूट पर नहीं जा पाएंगे। हालांकि ऑटो के रंग निर्धारण में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। फिलहाल शहर के मुख्य मार्ग मंगल पड़ाव से ओके होटल तक जीरो जोन रहेगा। यहां ऑटो या ई-रिक्शा नहीं चल पाएंगे। बैठक के दौरान एसपी सिटी ने कई अहम दिशा-निर्देश दिए।

रूट के अनुरूप तय होंगे ऑटो के रंग

बहुद्देशीय भवन में हुई बैठक में एसपी सिटी ने कहा कि ऑटो, ई-रिक्शा और टैक्सी संचालकों पर कार्रवाई करना उद्देश्य नहीं है। पुलिस यातायात व्यवस्था सुधारना चाहती है। उन्होंने चेताया कि जो नियमों का पालन नहीं करेगा उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सड़कों पर ई-रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, ये सिर्फ गलियों में चलेंगे। ऑटो के लिए रूट के अनुसार रंग तय किए जाएंगे। तय रूट पर निर्धारित रंग के ऑटो ही चल सकेंगे। नगर निगम, सिंधी चौराहा, जेल रोड चौराहा, ताज चौराहा से ऑटो व टेंपो संचालित नहीं होंगे। अभी चालानी कार्रवाई हो रही है। इसके बाद नियम तोड़ने पर मुकदमा किया जाएगा।

सुबह जांचेंगे व्यवस्था

एसपी सिटी ने बताया यातायात व्यवस्था की जांच को दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम कोतवाली तो दूसरी वनभूलपुरा थाने से बनाई गई है। दोनों टीमों के लिए अलग-अलग समय तय किए गए हैं। बताया कि रात्रि गश्त के बाद दूसरी टीम सुबह चार बजे तक यातायात व्यवस्था का हाल देखेगी।

मशहूर एक्टर मंगल ढिल्लों का निधन

RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub