HomeUttarakhandAlmoraस्यालीधार : द्योली बी की टीम ने चौनोली पर दर्ज की जीत,...

स्यालीधार : द्योली बी की टीम ने चौनोली पर दर्ज की जीत, भरत मैन ऑफ द मैच

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। स्व. जगन्नाथ सिंह लटवाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट द्योली बी (Dyoli B) ने चौनोली की टीम को 24 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का खिताब भरत लटवाल को मिला।

स्यालीधार खेल मैदान में चल रहे स्व. जगन्नाथ सिंह लटवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में आज जिला महामंत्री व्यापार मंडल अल्मोड़ा प्रकाश सिंह बिष्ट बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। आज का मैच द्योली बी और चौनोली के बीच हुआ।

जिसमें Dyoli ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। फिर प्रथम बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाये और चौनोली को 136 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चौनोली 112 रन पर ही निपट गई और 24 रनो से यह मैच हार गई। इस मैच की मैन ऑफ द मैच भरत लटवाल को दिया गया।

आज के मैच में मुख्य अतिथि प्रकाश सिंह बिष्ट के अलावा भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हवालबाग राहुल बिष्ट, पूर्व मंडल मंत्री हवालबाग हितेश नेगी, महेंद्र रावत, मंत्री मंडल हवालबाग, राजेंद्र लटवाल, गुड्डू लटवाल, मुकेश लटवाल, हिमांशु लटवाल, अर्जुन लटवाल, मूना लटवाल, राहुल लटवाल एवं तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments